Breaking News

इंडियन नेवी को GRSE से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और एंटी-सबमरीन वॉटरक्राफ्ट मिले     |   ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हुआ’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘जो गोली चलाता है, उसका जवाब गोली से देना चाहिए’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |  

Jharkhand: सीएम सोरेन ने विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 1837 के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, सह परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 398 करोड़ रुपये से अधिक की 197 विकास योजनाओं की सौगात दी और 3 लाख 77 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने प्रदेश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली नहीं, बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का बोझ कम करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का लगातार प्रयास कर रही है। यह समारोह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों के सम्मान में आयोजित किया गया था।