Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास ये मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनसें से एक लोकल और दूसरा विदेशी नागरिक है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे।

इससे पहले श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू की।

इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच श्रीनगर में गोलीबारी जारी है, लेकिन अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।