Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट ने बनाई गो कार्ट

मध्य प्रदेश के जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की ऑटोमोटिव सोसायटी से जुड़े स्टूडेंट ने आगामी इंडियन कार्टिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गो-कार्ट बनाई है। इस टीम में चार ब्रांच के स्टूडेंट हैं। इन्हें रूल बुक के मुताबिक गो-कार्ट बनाने के लिए दिल्ली और पुणे से चीजें जुटानी पड़ीं।

एक गो-कार्ट बनाने में करीब तीन से चार लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन इस गो-कार्ट को मात्र डेढ़ लाख रुपये में तैयार किया गया है।

हाइड्रोलिक ब्रेक से लैस 150 सीसी की इस गो-कार्ट को फिलहाल जून में होने वाली प्रतियोगिता के लिए टेस्ट किया जा रहा है।