Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

शिमला के आसपास हुई बारिश

चार हफ्ते से ज्यादा समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे शिमला और उसके आसपास के इलाकों को बुधवार को राहत मिली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी और गरज के साथ बारिश हुई।

करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। इससे जंगलों की आग को बुझाने में भी मदद मिलेगी। तूफान के कारण कई इलाकों में एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई ठप रही। सोलन और उसके आसपास के इलाकों में भी आंधी के बाद बारिश और ओले पड़े।

गुरुवार को भी राज्य की अलग-अलग जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर और शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में बारिश का अनुमान है।