Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पायलट की मौत

भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार को तेलंगाना के मेडक में क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दो पायलट की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक ये घटना जिले के तुपरन मंडल में हुई, जिस वक्त एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, उस समय  उसमें एक ट्रेनर और ट्रेनी पायलट सवार थे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान ने डुंडीगल में वायु सेना अकादमी (एएफए) से उड़ान भरी थी। अधिकारी के मुताबिक एएफए अफसर मौके पर पहुंचे।