Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

सोनीपत में बरही इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारी की उसी के साथी ने हत्या की

हरियाणा के सोनीपत में बरही इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले काशीराम नाम के कर्मचारी की उसके साथ ने लोहे की रॉड से हत्या की दी। आरोपित बालकृष्ण उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के कोच्छापुर गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले शराब पी और फिर मामूली कहा सुनी के बाद झगड़ा हो गया, जिसके बाद बालकृष्ण ने वारदात को अंजाम दिया। 

एचएसआईआईडीसी  इंडस्ट्रियल एरिया के पीआरओ रविंदर सिंह ने कहा, "काशीराम, जो बरही इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी का काम करता था की उसकी उसके साथी कर्मचारी बालकृष्ण, निवासी फैजाबाद यूपी ने लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बालकृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"