Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नालंदा में सिर्फ 10 रुपये में डॉक्टर कर रहा मरीजों का इलाज

बिहार के नालंदा में रहने वाले फिजिशियन डॉ. ओम प्रकाश आर्य  मरीजों को मामूली फीस लेकर इलाज कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में डॉ. ओम प्रकाश आर्य मरीजों से कंसल्टेशन के तौर पर सिर्फ 10 रूपये फीस लेते हैं। 

डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, "मैं ये इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरी खुद की इच्छा है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा हो जाती है। मैं उनसे 10 रुपये के अलावा कोई पैसा नहीं लेता।" 

उन्होंने आगे कहा कि वे इलाज या दवा में कोई कमीशन नहीं लेते। बिहार के अलग-अलग इलाके से आए ये लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। डॉ. ओम प्रकाश आर्य के पास केमिस्ट शॉप भी है जहां से लोग सस्ती कीमत पर दवाइयां खरीद सकते हैं।