Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

झालावाड़ में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी की हत्या की

राजस्थान के झालावाड़ में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने महिला को मार डाला। परिजन महिला को बैंक से उठाकर घर ले गए और मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से अधजला शव निकाला। पुलिस उसकी मौत में किसी साजिश की आशंका जताते हुए घटना की जांच कर रही है। 

शिमला कुशवाह ने एक साल पहले रवि भील से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसके परिवार के साथ तनाव बना हुआ था।