Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जबलपुर में छात्राओं ने बनाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए जैकेट

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंजीनियरिंग की दो छात्राओॆं रिया शिव और अदिति शर्मा ने खास जैकेट डिजाइन किया है। उनका दावा है कि ये जैकेट महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर है। 

जैकेट बिजली का झटका देता है, जिससे हमलावर नाकाम हो जाता है। इसके साथ ही अधिकारियों और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लोकेशन की जानकारी चली जाती है।

रिया और अदिति का कहना है कि उनका जैकेट सुरक्षा के लिए बाजार में मौजूद सामानों से बेहतर है। दोनों इनोवेटर जबलपुर इनक्यूबेशन सेंटर में रजिस्टर्ड जिज्ञासा स्टार्टअप से जुड़ी हैं। जैकेट बनाने में एक साल लगा। इसकी लागत 2699 रुपये आई है।

स्टार्टअप के मुताबिक बड़े पैमाने पर जैकेट बनाना किफायती होगा, जिसका इस्तेमाल सभी वर्ग की महिलाएं कर सकेंगी।