Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

उत्तराखंड में भारी बारिश का असर, देहरादून–मसूरी मार्ग बंद

Dehradun: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही अगले आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।

उप जिलाधिकारी मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क को नुकसान पहुंचा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और जन-धन की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पुलिस विभाग को मार्ग पर यातायात प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक देहरादून–मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।