Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

आगामी विधानसभा चुनाव में 'अस्मिता' और 'विकास' होंगे अहम मुद्दे, बोले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 'अस्मिता' और 'विकास' ही मुख्य मुद्दे होंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अवैध प्रवासियों की पहचान की जाए और उन्हें राज्य से बाहर निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, "अगर स्थानीय स्वदेशी आबादी के हितों की रक्षा नहीं की गई, तो राज्य में विकास का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।" उन्होंने कहा, "अब नरमी बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि एक बार जब किसी व्यक्ति की पहचान विदेशी के रूप में हो जाती है, तो उपायुक्त उस व्यक्ति को देश छोड़ने का आदेश दे सकते हैं।"

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में हो रहे विकास कार्य जारी रहेंगे और उनकी सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि हर व्यक्ति को इनका फायदा मिले। उन्होंने ये भी कहा कि नए साल पर उनका संकल्प राज्य में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करना है।