Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

इंडिया गेट के पास आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में इंडिया गेट के पास बुधवार रात एक आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली के हमदर्द नगर में रहने वाले प्रभात इंडिया गेट आउटर सर्किल पर आइसक्रीम बेच रहे थे। इस दौरान पेमेंट को लेकर हुए विवाद में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। ये वारदात इंडिया गेट हेक्सागोन पर पंडारा रोड और शाहजहां रोड के बीच एक प्वाइंट पर हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।