Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आईजीएनसीए लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों को मजबूत करेगा: सिन्हा

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया और कहा कि यह केंद्र क्षेत्र की समृद्ध कला तथा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा एवं संरक्षित करेगा।

लोगों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है और कई उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं। सिन्हा ने कहा, ‘‘यह केंद्र हमारी समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन एवं संरक्षण को बढ़ावा देगा।’’

जम्मू की लोक परंपराओं को मूल्यों और सामाजिक आदर्शों के स्रोत के रूप में रेखांकित करते हुए उपराज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि आईजीएनसीए का क्षेत्रीय केंद्र सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाएगा तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा।सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (प्रधानमंत्री मोदी) के नेतृत्व में इस क्षेत्र को आईआईटी, आईआईएम, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और दो एम्स जैसे कई संस्थान दिए गए हैं।’’ सिन्हा ने कहा कि इस तरह की प्रगति से क्षेत्र के शैक्षिक परिदृश्य में परिवर्तनकारी बदलाव आया है।