Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

Kolkata: आई-पैक विवाद पर बढ़ा सियासी पारा, ममता ने ईडी के खिलाफ निकाला मार्च

Kolkata: राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर की गई छापेमारी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मार्च निकाला। ममता ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और समर्थकों के साथ 8बी बस स्टैंड क्षेत्र से मार्च शुरू किया, जो हाजरा मोड़ की ओर बढ़ा।

इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उस पर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’’ करने का आरोप लगाया। ये विरोध मार्च गुरुवार को जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर ईडी द्वारा ली गई तलाशी के दौरान ममता के नाटकीय रूप से वहां पहुंचने के एक दिन बाद निकाला जा रहा है।

ममता ने आरोप लगाया है कि ईडी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और गोपनीय संगठनात्मक डेटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है, जिनका किसी भी वित्तीय जांच से कोई लेना-देना नहीं है।