उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां ने पति को बिना बताए नसबंदी करवा लगी. जैसे ही पति को इस बात की भनक लगी तो उसने पत्नी को घर से निकाल दिया. जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी. मामला परामार्थ केंद्र पहुंचा. वहां जब पति ने पत्नी को घर से निकालने का कारण बताया तो सभी चौंक गए. पति ने बताया कि वो और बच्चे चाहता था. लेकिन पत्नी ने उसे बिना बताए नसबंदी करवा ली.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.