Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इंडस्ट्री से निकले केमिकल से मरी पेरियार नदी में सैकड़ों मछलियां

कोच्चि की पेरियार नदी में मंगलवार सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरतीं मिलीं। एर्नाकुलम जिले के एलूर-एडयार इलाके की इंडस्ट्री से निकलने वाले संदिग्ध केमिकल के बाद ये मामला सामने आया है।

पेरियार नदी में केज लगाकर मछली पालने वालों ने लाखों रुपये के नुकसान का हवाला देते हुए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही नदी में गिरने वाली इडस्ट्रियो की गंदगी और केमिकल को हमेशा के लिए रोकने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि एलूर में सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं जहां कीटनाशनक, खाद, रबर और चमड़े की चीजें बनाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल होता है।