Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

J-K: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़, लोग घंटों लाइन में लगकर कर रहे इंतजार

Jammu and Kashmir: अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री  रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम पहुंच रहे हैं। तीन जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के बाद से ही रजिस्ट्रेशन सेंटर के बाहर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लगी है और लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। और भोले की भक्ति में झूम रहे हैं।

अप्रैल में पहलगाम के पास हुआ आतंकी हमला तीर्थयात्रियों के हौसले और आस्था को डिगा नहीं पाया है। अमरनाथ यात्रा के  लिए निकले एक तीर्थयात्री ने तो कहा कि वो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यात्रा पर निकले हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जम्मू के सरस्वती धाम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 काउंटर खोले गए हैं।