Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

भोपाल में घर से भारी मात्रा में कैश बरामद

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक घर से भारी मात्रा में पांच रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं हैं। ये रिकवरी अशोका गार्डन इलाके की पंत नगर कॉलोनी में रहने वाले कैलाश खत्री के घर से हुई है।

अशोका गार्डन पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोपाल के जोन-वन की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि नोटों की गिनती चल रही है। इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। कैलाश खत्री अभी तक ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए हैं, जिससे ये साबित हो कि उन्हें इस तरह का काम करने और घर पर इतना ज्यादा कैश रखने की अनुमति थी।