Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

झारखंड के बोकारो में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दातू में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को बोकारो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह में भर्ती करवाया गया है.

मृतकों की पहचान सुंदरलाल सिंह (35), उनकी पत्नी धूपिया देवी (30), पुत्र कृष्ण कुमार (10) और पुत्री गुंजन कुमारी (उम्र 7) के अलावा उसी गांव के सुजीत मुंडा (30) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ के गोला प्रखंड के सुतरी गांव के रहने वाले थे.

रामगढ़-बोकारो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात बोकारो थाना क्षेत्र के दातू गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक के सहयोगी की मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और इसी जाम में ट्रेलर भी फंसा हुआ था. इसी दौरान पेटरवार की ओर से रामगढ़ जा रहे एक बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पांच लोग की मौत हो गई. सभी बोलेरो से  मुंडन में शामिल होकर लौट रहे थे.

घटना में बोकारो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वीटी भगत ने बताया कि एक गाड़ी में लगभग आठ लोग सवार थे. यहां पांच लोगों को मृत अवस्था में लाया गया. वहीं, तीन लोग घायल अवस्था में थे, जिसमें एक बच्ची और महिला है और दोनों की हालत फिलहाल ठीक है. इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. यह घटना दातू के आसपास की है. चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की ओर से जिला प्रशासन को कॉल किया गया. जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. उसके बाद परिजनों को भी जानकारी दी गई. परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं. प्रशासन की ओर से परिजनों से पूछताछ कर रही है.