Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

‘Khatron Ke Khiladi 15’ में गौरव खन्ना की वापसी के संकेत, नए प्रोमो में स्टंट करते आए नजर

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अभिनेता गौरव खन्ना को एक और मौका मिलता नजर आ रहा है। शो के नए प्रोमो में गौरव की वापसी की झलक देखने को मिली है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में गौरव दोबारा शो में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह ऊंचाई से जुड़ा एक खतरनाक स्टंट भी करते नजर आते हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि शो में गौरव का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। दरअसल, पिछले एलिमिनेशन टास्क के दौरान गौरव को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें स्टंट बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को पानी के ऊपर काफी ऊंचाई पर बने एक संकरे पुल से दूसरे घूमते हुए पुल पर छलांग लगानी थी। इस दौरान उन्हें अलग-अलग रंगों के झंडे भी इकट्ठा करके दूसरी जगह रखने थे। पुलों के काफी ऊंचाई पर होने के कारण बैलेंस बनाना काफी मुश्किल था। गौरव ने स्टंट की शुरुआत अच्छी की, लेकिन एक समय उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पानी में गिर गए। इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद वह शगुन शर्मा और रुबीना से टास्क हार गए।

वहीं, हाल ही में अभिनेत्री शगुन शर्मा का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर खत्म हो गया। एलिमिनेशन टास्क में उन्हें हर्ष गुजराल और जैस्मिन भसीन से हार का सामना करना पड़ा। शगुन शर्मा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। शो में अपने मजेदार और चुलबुले अंदाज से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि, स्टंट्स की बात करें तो शगुन का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत नहीं रहा। उन्होंने शो के दौरान कई स्टंट बीच में ही छोड़ दिए थे।