Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

Himachal Pradesh: तपती गर्मी के बीच रोहतांग में बर्फबारी

उत्तर भारत के मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास रोहतांग दर्रे की हालत ठीक उल्टी है। लोकप्रिय पर्यटन केंद्र में दो दिन से भारी बर्फबारी हो रही है, गर्मी के मौसम में बर्फबारी देख कर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके शहरों में तेज गर्मी और नमी के मौसम के विपरीत यहां का ठंडा मौसम बेहद खुशगवार है। मनाली शहर में खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने मशहूर मॉल रोड में सैलानियों की भारी चहल-पहल है। हिल स्टेशन में कई सैलानी रिवर राफ्टिंग जैसे जोखिम भरी गतिविधियों का भी आनंद ले रहे हैं।