Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के साथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि बीते वर्ष बारिश से हुए भारी नुकसान के कारण इस वर्ष हर स्तर पर पूरी तैयारी, सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से उचिच कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ऐसी हालात में लोगों को तुरंत राहत उपलब्ध करवाई जा सके।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के कारण 77 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।