हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के लिंडूर गांव में 14 घरों और खेत में नई दरारें आ गई हैं। इन दरारों की घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को बुरी तरह से डरा दिया है। उन्हें अब उस पहाड़ी के धंसने का डर लगने लगा है जिस पर वो रहते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक भारी बारिश होने से पहले उनके घरों में आई दरारें और भी बढ़ सकती हैं। घरों के साथ साथ खेतों में भी पड़ी दरारें लोगों को डरा रही हैं
प्रशासन के मुताबिक ऊपरी इलाकों में ग्लेशियरों की वजह से खेतों में दरारें पड़ गई हैं। गांववालों ने सरकारी अधिकारियों से उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की गुहार लगाई है।
पिछले साल भी गांव के कुछ घरों में ऐसी ही दरारें आई थीं, जिसके बाद अधिकारियों की टीम ने इस गांव का दौरा किया था।