Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

गुजरात में तेज़ी से चल रहा हाईवे निर्माण, बारिश के बीच भी नहीं रुका मरम्मत का काम

Gujarat: गुजरात के राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और निर्माण का काम ज़ोरों पर एक बार फिर शुरू हो चुका है। वलसाड नेशनल हाईवे 48 पर भिलड चेकपोस्ट के पास दिन -रात काम जारी है। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी, पलडी के पास सर्विस रोड और हाईवे की रिपेयरिंग का काम तेजी से करा रहा है। सड़क पर जगह जगह काम चल रहा है, पैच वर्क कराया जा रहा है और गड्ढों को भरने का काम तेजी से हो रहा है। 

सांसद धवल पटेल खुद पूरे निर्माण कार्य की प्रगति पर नज़र बनाए हुए हैं और हर साइट पर काम की जानकारी हासिल कर रहे हैं। जूनागढ़ में भारी बारिश की वजह से जगह जगह सड़कें टूट गयी थीं, जगह जगह सड़क पर गड्ढे हो गए थे। लेकिन जूनागढ़ नगरपालिका ने तुरंत कार्रवाई की और सड़कों मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। गुजरात सरकार की इस मुहिम से रोजाना आने जाने वालों को भी काफी सहूलियत हो रही है। 

गुजरात में बारिश के बावजूद काम तेजी से चल रहा है, जो ये दिखाता है कि सरकार की प्राथमिकता विकास है। ताकि प्रदेश की सड़कों और राजमार्गों पर सफ़र करने वाली जनता को किसी तरह की दिक्कत ना हो।