Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तमिलनाडु में हाईटेक प्रचार, रोबोट उतार मैदान में

तमिलनाडु के धर्मपुरी में लोकसभा सीट से एआईएडीएमके के प्रत्याशी  डॉ. अशोकन चुनाव प्रचार के लिए रोबोट का सहारा ले रहे हैं। ये रोबोट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए रोबोट को धर्मपुरी बस टर्मिनल के बाहर रखा गया है।

रोबोट में एक स्क्रीन लगा है। इसमें एमजीआर और जयललिता लोगों से एआईएमडीके के लिए वोट मांगती दिख रही हैं। स्क्रीन पर एआई जेनरेटेड दिवंगत जयललिता अपनी आवाज में लोगों से एआईएडीएमके के पक्ष में वोट करने की अपील करती और तमिल लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा की बात करती दिख रही हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होंगे।