Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हेमंत सोरेन झारखंड के CM पद की लेंगे शपथ

हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के दिग्गजों समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। 

झारखंड की राजधानी रांची में हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में सूबे के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में विपक्षी गुट इंडिया के प्रमुख सदस्यों सहित कई नेताओं और गणमान्य लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाएंगे। ये 49 साल के जेएमएम नेता का सोरेन का मुख्यमंत्री के तौर पर चौथा कार्यकाल होगा।

समारोह में शामिल होने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे।

इनके अलावा सीपीआई (एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, एएपी नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हो सकते हैं।