Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

अल्मोड़ा से देहरादून के बीच शुरू होगी हेली सेवा

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से तीन अक्तूबर से दून के लिए हेली सेवाएं शुरू हो जाएगा। डीएम आलोक कुमार पांडे ने हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद यह दावा किया है। डीएम ने बृहस्पतिवार को हेलीपैड का निरीक्षण किया व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को टाटिक हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इसी दिन अल्मोड़ा-दून के बीच हेली सेवा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा। हेली सेवा का शेड्यूल इसके बाद जारी किया जाएगा।

उन्होंने लोनिवि के ईई को निर्देश दिए कि युकाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें। लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें। हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को ठीक करने और भूस्खलन होने से जगह-जगह आए मलबे को हटाकर मार्ग चाक-चौबंद करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित होने से पर्यटन उद्योग को बल मिलने के साथ जनपद की आर्थिकी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही राजधानी दून पहुंचने में काफी कम समय लगेगा।