Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Himachal: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 449 सड़कें बंद, बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के बड़े हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला मौसम विभाग केंद्र ने 10 अगस्त तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मंगलवार शाम को बताया कि मंडी जिले में 24 घंटों में 179 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई और भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने के हालात बन गए हैं।

शिमला में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग जगह-जगह जलभराव और आने-जाने में हो रही दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और मलबे के कारण 449 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही ट्रैवल एडवाइजरी के हिसाब से अपने सफर की योजना तैयार करें।