Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हाथरस हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हुई

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि ज्यादातर लोगों की पहचान कर ली गई है। सत्संग में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बाकी शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हाल के वर्षों की सबसे भीषण त्रासदी में, मंगलवार को जिले के फुलराई गांव में हुई भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
 
हाथरस जिले में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर दी गई अनुमति से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।