Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

हरियाणा: गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस कर रही है खास हवादार जैकेट की टेस्टिंग

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस कर्मियों के लिए हवादार जैकेट की टेस्टिंग की जा रही है। इससे गर्मी में फील्ड ड्यूटी करने वालों को राहत मिलेगी।

जैकेट में दो छोटे पंखे और बर्फ के टुकड़े रखने की जगह है। ये सिस्टम वॉटर कूलर की तरह काम करता है। 

फिलहाल पुलिस शहर में 12 जगहों पर इन जैकेटों की टेस्टिंग कर रही है। गुरुग्राम में आजकल अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास है। रविवार को यहां पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी की वजह से बाहर निकलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को छिटपुट बारिश हो सकती है। 19 से 21 जून को चंडीगढ़ और हरियाणा में दूसरी जगहों पर भी बारिश के आसार हैं।