हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को डकैती के कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बजे प्योत गांव में हुई।
पुलिस ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि हथियार लेकर तीन लोग एक शख्स के घर में घुसे हैं। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।"
उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों को घर में घुसते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन रखा था। अधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा: करनाल में डकैती की कोशिश के मामले में तीन गिरफ्तार
You may also like
भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम बर्फ की चादर में लिपटा, सुरक्षा बल मुस्तैद.
पंजाब में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, 24.5 किलो हेरोइन बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार.
अमांडा पीट ने स्टेज-1 ब्रेस्ट कैंसर का किया खुलासा.
CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 28 मार्च को उद्घाटन करेंगे PM मोदी.