Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

हरियाणा: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

 हरियाणा के सोनीपत के नरवाना इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गया व्यक्ति किसी दूसरे शख्स से 10 लाख रुपए की उगाही करने की कोशिश कर रहा था और उसने तय स्थान पर पैसे पहुंचाने के लिए कहा था। पुलिस वहां गई और आरोपित को चुनौती दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपितों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की तरफ से बचाव के लिए चलाई गई गोली उन्हें लग गई। पुलिस के मुताबिक तीन में से दो आरोपित जंगल में कूदकर मौके से भाग निकले।