Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

Haryana: निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने बीजेपी को दिया समर्थन

हरियाणा विधानसभा में निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने बुधवार को बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है सावित्री जिंदल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी सांसद बिप्लब देब से मुलाकात के बाद ये ऐलान किया। धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देब हरियाणा में पार्टी के चुनाव प्रभारी थे।

सावित्री जिंदल भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। वे बीजेपी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुईं और चुनाव जीत गईं। सावित्री जिंदल ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा कि धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देव आए। मैंने (बीजेपी को) समर्थन दिया क्योंकि मैं बस यही चाहती हूं कि हिसार सुंदर और विकसित बने।"

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस के राम निवास राणा को 18,941 वोटों से हराया। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक इस साल 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं।