Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट को मिला 10,000 फीट का रनवे

हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 10,000 फीट का रनवे मिल गया है, जिससे यहां से प्लेन उड़ान भर सकेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रनवे का उद्घाटन किया। अब हिसार से हिमाचल प्रदेश के देहरादून और धर्मशाला के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।

हिसार से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इससे पहले 2019 में भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू हुई थीं, लेकिन 21 दिन बाद ही बंद हो गई थीं।