हरियाणा के हिसार जिले के बुडाना गांव में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बच्चे सो रहे थे। इस घटना में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान निशा, सूरज, नंदिनी और विवेक के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार बुडाना में भट्ठे पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूर परिवार काम करते हैं। भट्ठे पर ईंट बनाने और चिमनी के पास खंभे लगाने का काम किया जा रहा है। बच्चे और कुछ मजदूर भट्ठे की दीवार के पास सो रहे थे, तभी वे उन पर गिर गई।
हांसी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सूरज, नंदिनी और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पांच साल की गौरी की हालत गंभीर है जिसका इलाज हिसार के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी पांच बच्चे उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के बधाव गांव के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक मीणा ने घटना के बाद अस्पताल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा: हिसार में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत
You may also like
भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम बर्फ की चादर में लिपटा, सुरक्षा बल मुस्तैद.
पंजाब में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, 24.5 किलो हेरोइन बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार.
अमांडा पीट ने स्टेज-1 ब्रेस्ट कैंसर का किया खुलासा.
CM योगी ने जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, 28 मार्च को उद्घाटन करेंगे PM मोदी.