Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

हरियाणा: करनाल में कपड़े की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

हरियाणा के करनाल के करण गेट मार्केट में कपड़े की दुकान लक्ष्मी गारमेंट्स की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, लेकिन हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मामले में पुलिस अधिकारी नरेंद्र ने कहा, "लक्ष्मी गार्मेंट है, उसके सेकेंड फ्लोर पर आग लगी है। काफी मात्रा में आग थी। अभी हम मुआयना करके आये हैं। नुकसान काफी है। आग काफी है और धुआं है। कर्मचारी अपना काम कर रहे हैं। अभी तक तीन-चार गाड़ी आ चुकी है। वैसे आग कंट्रोल में है।" दुकान में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।