फरीदाबाद समेत एनसीआर में लूट और चोरी के 13 मामलों में शामिल एक आरोपित को बुधवार को फरीदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 85 में हुई मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया।अधिकारी ने बताया, "फरीदाबाद सेक्टर 85 पुलिस को सूचना मिली थी कि एनसीआर में कई लूट और चोरी के मामलों में शामिल एक गिरोह का सदस्य यहां आने वाला है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने गई थी।"
गिरफ्तार आरोपित का नाम विपिन है। वो बिहार का रहने वाली है। अधिकारी ने बताया, "आरोपित को गाड़ी रोकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। फिर उन्होंने उसका पीछा किया और जब पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, तो आरोपित भागने की कोशिश करने लगा।" उन्होंने बताया, "इसके बाद उसने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की और उसके पैर में गोली लग गई।"
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, "उसके खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसके बाद उसने फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली में लूट और चोरी के 10 और मामलों को अंजाम दिया।"
हरियाणा: फरीदाबाद में पुलिस और डकैती के आरोपित के बीच मुठभेड़
You may also like
Himachal: शुक्रवार को बर्फबारी की संभावना, चार जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी.
मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका.
फिर उठा वैष्णो देवी रोपवे विवाद, कटरा पहुंची उच्चस्तरीय कमेटी, कई प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया शातिर दिमाग का युवराज, कहा- सिख को गद्दार कहना दुर्भाग्य की बात.