हरियाणा के झज्जर में गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड शो किया। उन्होंने झज्जर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार कप्तान बिरधाना के समर्थन में रोड शो किया। बिरधाना का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार गीता भुक्कल से है। बीजेपी की नजर लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी पर है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.