Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

हरियाणा: 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला फरीदाबाद में शुरू हुआ

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को फरीदाबाद में 38वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

सूरजकुंड शिल्प मेला 23 फरवरी तक चलेगा। इस साल का मेला महाकुंभ की तर्ज पर 'शिल्प महाकुंभ' के रूप में मनाया जाएगा। दुनिया भर के शिल्पकार अपनी रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन करने के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 38वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के थीम देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका हैं। वहीं इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 38वां अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला निःसंदेह एक सांस्कृतिक और कलात्मक महाकुंभ है जिसे वैश्विक पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि ये मेला हरियाणा के शिल्पकारों और कारीगरों को एक नई पहचान देगा। अधिकारियों ने बताया कि समापन समारोह के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।