Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

गुजरात: छोटा उदयपुर में एक के बाद एक चोरियां, गांव वाले रात में लगा रहे गश्त

गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के बोडेली में लोगों की नींद उड़ी हुई है। गांव में एक के बाद एक चोरियां हो रही हैं। गांव के लोग चोरों को पकड़ने के लिए रात में मशालें और लाठियां लेकर गश्त लगा रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने उन्हें कानून हाथ में लेने के बजाय ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है। सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांव वालों की सतर्कता तारीफ के काबिल है, लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। पुलिस ने अपील की है कि वे किसी पर भी शक होने पर फौरन थाने को बताएं।