Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

गुजरात: बोटाद से AAP MLA उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

गुजरात में विसावदर उपचुनाव में जीत का जश्न मना रही आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। क्योंकि गुजरात की बोटाद विधानसभा से पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने सचेतक और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक लेटर जारी करके इस्तीफे की सूचना दी। लेटर में उन्होंने लिखा है कि मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अब पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा। हालांकि उन्होंने विधायकी छोड़ने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीाल से उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। 

मकवाना के इस्तीफे की वजह पार्टी से उनकी नाराजगी है। उमेश मकवाना काफी समय से आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। न वे पार्टी विधायकों की कॉल उठाते हैं और न ही वापस फोन करते हैं। वे पार्टी के सभी कार्यक्रमों से भी नदारद रहते हैं। अब से पहले भी कई बार मकवाना के इस्तीफे की चर्चा हो चुकी है, लेकिन वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अफवाहों का खंडन कर देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने वाकई सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि उमेश मकवाना साल 2022 में बोटाद सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उमेश ने भाजपा उम्मीदवार घनश्याम विरानी और कांग्रेस प्रत्याशी मनहर पटेल को हराया था। इस जीत का तोहफा देते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें भावनगर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा, लेकिन वे हार गए। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए पार्टी में उन्हें कई और पद भी सौंपे गए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी हाईकमान से उनके रिश्ते खराब हो गए थे।