Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का मुलुगु जिले का दौरा

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मंगलवार को दो दिन के दौरे पर मुलुगु जिला पहुंचे। मंत्री सीतक्का ने राज्यपाल के दौरे के लिए खास व्यवस्था की। कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल यूनेस्को से मान्यता हासिल रामप्पा मंदिर और कोटागुल्लू का दौरा करेंगे।

बाद में राज्यपाल लक्नवरम जाएंगे, जहां वे नाव पर सवार होकर झील का आनंद लेंगे और सस्पेंशन ब्रिज पर कुछ समय बिताएंगे। वे लक्नवरम में रात बिताएंगे।सुरक्षा के लिए सिविल आर्म्ड रिजर्व, बम स्क्वॉड और सीआरपीएफ सहित 800 पुलिस कर्मी तैनात हैं।