Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

रानाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी

पश्चिम बंगाल के रानाघाट में रविवार को स्टेशन पर मालगाड़ी के पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया। 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन कार शेड की ओर जा रही थी। 

फिलहाल मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं लग पाया है। अधिकारियों ने जांच होने तक कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। 

पटरी से उतरने की वजह से रेल सेवाएं बंद हैं। रानाघाट स्टेशन पर प्रभावित सेक्शन को बंद कर दिया गया है। मरम्मत का काम जारी है।