Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गोवा CM डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा में लाइटहाउस प्रोजेक्ट किया लॉन्च

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मापुसा गोवा में लाइटहाउस प्रोजेक्ट लॉन्च किया जो मोंडेलेज इंडिया की सीएसआर पहल का एक हिस्सा है।

गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मापुसा नगर परिषद के सहयोग से इस पांच साल की पहल का उद्देश्य प्रमुख अपशिष्ट प्रबंधन चुनौतियों का समाधान करना है ।

योजना के लॉन्चिंग कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 'द फिशरमैन कास्टिंग नेट' का अनावरण किया। ये पूरी तरह से 100% रिसाइकल प्लास्टिक से बनाई गई है।