Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Goa: पहली निजी सौर इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा शुरू, आवागमन का तेज और पर्यावरण के अनुकूल साधन

गोवा की पहली निजी सौर इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा गुरुवार को पणजी के पंजिम फ्लोटिंग जेट्टी पर शुरू हुई। क्रूज का उद्धाटन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया। ये राज्य में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्रूज को गोवा सोलर पावर हाउस और एलआरएजे ग्रीन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने मिल कर तैयार किया है। ये सेवा स्थानीय लोगों और सैलानियों को आवागमन का तेज और पर्यावरण के अनुकूल साधन उपलब्ध कराती है।

क्रूज में वातानुकूलित सीटें, सीसीटीवी, शौचालय और मुसाफिरों के लिए कई आरामदेह सुविधाएं हैं। कंपनी के मुताबिक क्रूज पूरी तरह चार्ज बैटरी से नौ घंटे तक चल सकती है। इस क्रूज से आम लोगों और सैलानियों को तेज रफ्तार और आरामदेह यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी काफी कमी होगी और समुद्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।