Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मध्य प्रदेश में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब लड़की कोचिंग सेंटर से लौट रही थी और अपनी सहेली से बात कर रही थी। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

लड़की अपनी सहेली से बात कर रही थी कि तभी पांच लड़के वहां आए और उन्होंने उनसे पूछा कि वो वहां क्यों खड़े हैं और उन्हें धमकाया। उन्होंने उनका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।" वीडियो बनाने के बाद आरोपित नाबालिग लड़की को जबरन पास के जंगल में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता अपने दोस्त के घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।