Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

GST Council Meeting: आज जयपुर में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग

जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक के लिए राजस्थान का जैसलमेर आपने शाही पकवानों के साथ तैयार है. जीएसटी काउंसिल की ये बैठक जैसलमेर के होटल मैरियट में 20 और 21 दिसंबर को होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य राजनेताओं के लिए खास तौर पर बाजरे और रागी की डिश पर फोकस किया गया है. इसलिए यहां ​काजू कतली और जैसलमेर के प्रसिद्ध घोटमा लड्डू को भी मिलेट्स से तैयार किया है.

जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस, टैक्स स्लैब और 2025 के आम बजट पर सुझाव दिए जाएंगे, जिसके आधार पर देश का आम बजट तैयार किया जाएगा.

बैठक में दिल्ली की सीएम आतिशी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेता शामिल होंगे. इसके अलावा कई राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे. मंत्रियों के समूह ने टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर जीएसटी माफ करने की सिफारिश की है. इससे लोगों को बीमा लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा. वरिष्ठ नागरिकों के हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी छूट का प्रस्ताव भी रखा गया है. इससे बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा और सुलभ हो सकेगा.

5 लाख रुपये तक के हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी माफ करने की संभावना है. हालांकि, 5 लाख से अधिक कवर पर यह लागू नहीं होगा. यह बैठक हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस को बढ़ावा देने और बीमा योजनाओं को किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकती है. साथ ही, ये प्रस्ताव भारत की कर प्रणाली को और सरल व समावेशी बनाने में मदद करेंगे. बीते कई आम बजट से देश की जनता इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठी है. ऐसे में आम बजट से पहले होने वाली जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है.