Breaking News

अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वादियों के अदालत में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई     |  

दो बस और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 20 लोग घायल

तमिलनाडु में चेन्नई के मदुरंताकाम में दो बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब चेन्नई जा रही बस के ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और ट्रक से टकरा गई। 

इस दौरान पीछे से आ रही सरकारी बस भी इसकी चपेट में आ गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुक्कथुराई में हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।