Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

पूर्व लोकसभा सांसद और आरजेडी नेता सरफराज आलम जन सुराज पार्टी में शामिल हुए

Bihar: लोकसभा के पूर्व सदस्य और बिहार विधानसभा की जोकीहाट सीट से चार बार के विधायक रहे सरफराज आलम राष्ट्रीय जनता दल (आरेडी) से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए।

आलम सीमांचल क्षेत्र के दिवंगत आरजेडी नेता तस्लीम उद्दीन के बेटे हैं, प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होने के बाद आलम ने कहा, ‘‘मैं जन सुराज को सलाम करता हूं, जिसने संस्थापक प्रशांत किशोर के दृष्टिकोण के तहत बिहार को बदलने का संकल्प लिया है।’’

उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें सीमांचल के लोगों के लिए लड़ने के लिए अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देगा। पूर्व आरजेडी नेता ने संवाददाताओं से कहा कि वो लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे।

जन सुराज पार्टी में आलम का स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके शामिल होने से सीमांचल में ‘‘भय की राजनीति से विकास की राजनीति’’ में बदलाव आएगा।