Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

सीपीआई (एम) नेता वी एस अच्युतानंदन को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Kerala: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) के वयोवृद्ध नेता वी एस अच्युतानंदन को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अच्युतानंदन (101) की हालत स्थिर है और वो चिकित्सकों की निगरानी में हैं। 

अस्पताल में अच्युतानंदन से मुलाकात करने के बाद सीपीआई (एम) नेता वी एस अच्युतानंदन को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने संवाददाताओं से कहा कि हृदयचिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।’’ 

केरल की राजनीति में कद्दावर नेता अच्युतानंदन हाल के वर्षों में उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं। वह उस समूह के अंतिम जीवित नेता हैं जिसने 1964 में (अविभाजित) कम्युनिस्ट पार्टी में ऐतिहासिक विभाजन के बाद माकपा की स्थापना की थी। 

अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे थे। सात बार विधायक रहे अच्युतानंदन ने अपने राजनीतिक जीवन में 10 चुनाव लड़े, जिनमें से केवल तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।